{"_id":"671d6c68f26d5571dd0bb044","slug":"artists-spread-their-talent-in-haryanvi-costumes-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126110-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणवी परिधानों में कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणवी परिधानों में कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में 37वें राज्य स्तरीय चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सामाजिक, न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी रहे। महोत्सव में कहीं लोककला की धुन पर युवा थिरकते नजर आए तो वहीं ऑडिटोरियम की मुख्य मंच पर हरियाणा के परिधानों का जलवा दिखाई दिया। इसके माध्यम से कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों की शोभा दिखाने के साथ हरियाणा के रीति-रिवाज, दैनिक जीवन और लोक कथाओं को भी जीवंत प्रदर्शन के साथ प्रस्तुत किया गया। एकल नृत्य से भी कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया, उनकी प्रस्तुति को देख कलाकार भी थिरकने पर मजबूर हो उठे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति संरक्षण में कुवि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रत्नावली महोत्सव का इंतजार केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी लोगों की निगाहें इस पर रहती हैं। जब हम छात्र थे, जितना यह कार्यक्रम तब उत्साह देता था उतना ही इंतजार आज भी रहता है। उन्होंने बताया कि 1989 में उन्होंने स्वयं रत्नावली में प्रतिभागिता की थी। वे महोत्सव में आकर अपनी यादों को जीवंत कर पा रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा ही प्रदेश सरकार का मूल आधार है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश तीसरी महाशक्ति के रूप में उभरे, इसी के तहत प्रदेश भी उतनी ही तरक्की करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। वर्तमान में प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। उनका भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर ही आधारित रहा।
महोत्सव में पहुंचने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया, जहां विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित की गई कलाकृतियों की सराहना की। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विवि हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने दूसरे दिन के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, एसडीएम कपिल शर्मा, 48 कोस मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरूला, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने चखा हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हरियाणवी क्राफ्ट मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई व्यंजनों की स्टॉल पर हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने टूरिज्म विभाग के छात्रों द्वारा बनाए गए चूरमे का स्वाद चखा और कहा कि हरियाणवी खानपान का आनंद ही कुछ और होता है। इसके बाद गोहाना की मशहूर जलेबी का स्वाद चखा वहीं हरियाणा धरोहर संग्रहालय के स्टाल पर पहुंचने पर कुलपति ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को हरियाणवी पिड्डा देकर सम्मानित किया।