फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artifacts made from canon bamboo are becoming the center of attraction

कैनन बंबू से निर्मित कलात्मक वस्तुएं बन रही आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Artifacts made from canon bamboo are becoming the center of attraction
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर चल रहे सरस मेले में शिल्पकारों व दस्तकारों की कला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मेले के स्टॉल नंबर 129 पर कैनन बंबू से निर्मित कलात्मक वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अहम पहलू यह है कि यह वस्तुएं इको फ्रेंडली व प्रदूषण मुक्त मेटेरियल से बनी हुई है और आम दिनचर्या में प्रयोग होने वाली है।
विज्ञापन

असम के बरपेटा के रहने वाले दस्तकार हसन अली ने बताया कि स्टॉल पर कैनन बंबू आर्ट से बनी फूड बास्केट, लैंप, सर्विस ट्रे,फ्लावर पॉट, मैगजीन होल्डर, पेन स्टैंड, कप तथा गमला इत्यादि वस्तुएं उपलब्ध हैं। इन पर पॉलिश करके सुंदर व आकर्षक बनाया गया है और कीमत मात्र 25 रुपये से शुरू होकर 3 हजार रुपये तक है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 वर्ष से इस कला से जुड़े हैं और तीन पीढ़ियां इस व्यवसाय में लगी है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ट्रेड फेयर में अपनी इस कला के लिए वर्ष 2013 व 2016 में सम्मानित हो चुके हैं। विभिन्न राज्यों में भी हैंडीक्राफ्ट मेलों के दौरान कई बार सम्मानित हुए हैं। हरियाणा में भी वह पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहे गीता महोत्सव में लगातार अपनी कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। पर्यटक भी उनकी बनाई वस्तुओं को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed