फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrivals in the market decreased, full emphasis on lifting

Kurukshetra News: मंडी में आवक घटी, उठान पर पूरा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Arrivals in the market decreased, full emphasis on lifting
कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं कटाई का सीजन अब संपन्न होने को है, जिसके चलते कुछ ही किसान अब मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब उठान पर ही जोर दिया जा रहा है। शनिवार देर रात तक खरीद एजेंसियों द्वारा अलग-अलग खरीद केंद्रों से पांच लाख 61 हजार 61 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से विभिन्न एजेंसियों द्वारा चार लाख 23 हजार 361 मीट्रिक टन गेहूं की उठान का कार्य पूरा कर लिया है। एजेंसियों द्वारा अब तक 87246 किसानों की गेहूं की फसल को खरीदा गया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो लाख 74 हजार 503 एमटी, हैफेड द्वारा दो लाख 62 हजार 289 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 22300 व ट्रेडर्स द्वारा 2001 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि अजराना कला मंडी में 5653 एमटी, अमीन मंडी में 2710 एमटी, बाबैन मंडी में 27152 एमटी, बारना मंडी में 1841 एमटी, भौर सैयदां मंडी में 3228 एमटी, बोधनी मंडी में 8259 एमटी, चढूनी जाटान मंडी में 2240 एमटी, गुमथला गढू मंडी में 19365 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 80542 एमटी, झांसा मंडी 11562 एमटी, कराह साहिब मंडी में 15391 एमटी, किरमच मंडी में 1996 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 98136 एमटी, लाडवा मंडी में 77729 एमटी, लुखी मंडी में 2187 एमटी, मलिकपुर मंडी में 7752 एमटी, नलवी मंडी में 1660, नीमवाला में 5326 एमटी, पिहोवा मंडी में 78117 एमटी, पिपली मंडी में 27545 एमटी, शाहाबाद मंडी में 53694 एमटी, थाना मंडी में 3240 एमटी, ठोल मंडी में 25768 एमटी गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन


वहीं अब तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो लाख 74 हजार 503 एमटी, हैफेड ने दो लाख 62 हजार 289 एमटी, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 22300 एमटी व ट्रेडर्स ने 2001 एमटी गेहूं की खरीद की है। एजेंसियों द्वारा चार लाख 23 हजार 361 मीट्रिक टन गेहूं की उठान पूरी हो चुकी है। जिसमें से डीएफएससी द्वारा दो लाख 10 हजार 381 एमटी, हैफेड द्वारा दो लाख एक हजार 371 एमटी, एचडब्लयूसी द्वारा 9608 एमटी व ट्रेडर्स द्वारा 2001 एमटी गेहूं की उठान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed