फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Armed youths ransacked the shop, imprisoned in CCTV

हथियारबंद युवकों ने दुकान में की जमकर तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Armed youths ransacked the shop, imprisoned in CCTV
कुरुक्षेत्र रोड पर बाइक सवार हथियारों से लैस युवकों ने एक बेकरी की दुकान पर हमला करके जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। दुकान में मौजूद ग्राहकों ने भी किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में हथियारबंद युवक जमकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। दुकानदार संदीप ने बताया कि उसकी कुरुक्षेत्र रोड पर बेकरी की दुकान है। पिछले कुछ दिनों से कई युवक उससे फोन करके पैसे की मांग कर रहे थे। उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर यह लोग रंजिश रखे हुए थे। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी, जिसमें उनका समझौता हो गया था। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बाइकों पर दर्जनों हथियारबंद युवक हाथ में लोहे के सरिए, गंडासियां, डंडे व बिंडे लेकर लेकर पहुंचे और आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। इन लोगों ने दुकान में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया और दुकान के शीशे, सामान और फ्रिज तोड़ डाले। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के आने तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। वहीं मामले को लेकर एसएचओ सिटी जगदीश टामक का कहना है कि सीसीटीवी में कई युवकों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है। दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed