फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Armaan of Kurukshetra and Jyoti of Bhiwani first in high jump

Kurukshetra News: ऊंची कूद में कुरुक्षेत्र के अरमान और भिवानी की ज्योति प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Armaan of Kurukshetra and Jyoti of Bhiwani first in high jump
कुरुक्षेत्र। समग्र शिक्षा द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित पहली पीएम श्री स्कूल खेल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। सभी वर्गों में रोचक मुकाबले हुए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रिले रेस में लड़कों के मुकाबले में सिरसा तो लड़कियों के मुकाबले में भिवानी जिले ने बाजी मारी जबकि 400 मीटर दौड़ स्पर्धा के लड़कियों के मुकाबले में जींद प्रथम रहा जबकि ऊंची कूद स्पर्धा के लड़कों के मुकाबले में कुरुक्षेत्र के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया। शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक संतोष शर्मा और मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी नंदन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा पदक वितरित किए। विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी नंदन कुमार की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डीपीसी संतोष शर्मा ने कहा कि पीएम श्री स्कूलों की यह पहली राज्यस्तरीय स्पर्धा थी। भविष्य में यह आयोजन और विस्तार लेगा। खेलों के प्रति युवा पीढ़ी में बढ़ रहा रुझान प्रशंसनीय है। इन्हीं के माध्यम से देश को भावी खिलाड़ी व पदक विजेता प्राप्त होंगे। लड़कों की चार गुना 100 रिले रेस में सिरसा ने पहला, करनाल ने दूसरा और फरीदाबाद में हिसार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा के लड़कियों के मुकाबले में भिवानी जिला की टीम ने पहला, सिरसा ने दूसरा,फतेहाबाद ने तीसरा और जींद ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में जींद जिला पहले, सिरसा दूसरे, रेवाड़ी तीसरे और भिवानी चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊंची कूद स्पर्धा के लड़कों के मुकाबले में कुरुक्षेत्र के अरमान ने पहला, रेवाड़ी के तुषार ने दूसरा तथा गुरुग्राम के दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कियों की ऊंची कूद में भिवानी की ज्योति ने पहले, हिसार की ज्योति दूसरे और जींद की शीतल ने तीसरे स्थान पर रहीं। प्रभारी एपीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि डिस्कस थ्रो स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जींद के समीर ने पहले सिरसा के अरविंद ने दूसरा तथा पानीपत के शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में चरखी दादरी की वंशिका ने पहला, जींद के रितु ने दूसरा तथा करनाल की किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक स्पर्धा के पुरुष वर्ग में गुरुग्राम के विष्णु पहले, करनाल का अनुराग दूसरे तथा पानीपत का तमन तीसरे स्थान पर रहा जबकि इस स्पर्धा के महिला मुकाबले में रेवाड़ी की परमाक्षी ने पहला, दादरी की वंशिका ने दूसरा तथा सिरसा की रवीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊंची कूद स्पर्धा के पुरुषों वर्ग में करनाल के अमन ने पहला, गुरुग्राम के दीपांशु ने दूसरा, रोहतक के दीपांशु ने तीसरा और रेवाड़ी के तुषार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में रेवाड़ी की शिवानी ने पहला, फतेहाबाद की सकिना ने दूसरा, हिसार की प्रिया ने तीसरा और जींद की रितिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में हिसार के हितेश ने पहला, भिवानी के तुषार ने दूसरा और करनाल के जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में हिसार के विनय ने पहला, जींद के कार्तिक ने दूसरा और करनाल के अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि इस स्पर्धा के लड़कियों के मुकाबले में पानीपत की मन्नत पहले, भिवानी की मुस्कान दूसरे और झज्जर की दिव्या तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में हिसार के विनय प्रथम, सोनीपत के नितिन द्वितीय तथा फतेहाबाद के जसनपाल तृतीय स्थान पर रहे जबकि लड़कियों की स्पर्धा 100 मीटर दौड़ में भिवानी की शशि पहले पानीपत की मन्नत दूसरे और फतेहाबाद की हरमनजोत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed