फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arju first and Kashish second in painting competition

Kurukshetra News: पेंटिंग प्रतियोगिता में आरजू प्रथम और कशिश द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Arju first and Kashish second in painting competition
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य सुशीला गुप्ता ने पौधे रोपित कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से बच्चों में चरित्र का निर्माण होता है। इस तरह के शिविर विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला का निर्माण करते हैं तथा भविष्य में यही बच्चे देश के सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान देते हैं।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कोमल ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में आरजू ने पहला स्थान प्राप्त किया, कशिश ने दूसरा, निशा और वंदना ने तीसरा तथा अंजलि और सिमरन ने सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियाें को जीवन में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं में सेवा की भावना उत्पन्न करना और समाज में जाकर लोगों को जागृत करना है। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चला कर विद्यालय को स्वच्छ किया तथा स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। समाजशास्त्र प्रवक्ता बलराम शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज का सर्वांगीण विकास करना है, क्योंकि यही छात्राएं आगे चलकर समाज के विकास में अहम योगदान देगी। इस मौके पर श्वेता शर्मा, नायब सिंह, संजीव जिंदल सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed