फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   April temperature increased by 15 degrees in two years

दो साल में 15 डिग्री तक बढ़ा अप्रैल का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
April temperature increased by 15 degrees in two years
April temperature increased by 15 degrees in two years - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पारा लगातार चढ़ने से लोगों को गर्मी सता रही है। चिलचिलाती धूप में 10 मिनट लगातार खड़े रहना भी मुश्किल हो गया है। दो साल में अप्रैल माह के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिस कारण लोग घरों में दुबक कर एसी, कूलर व पंखे के आगे बैठने को मजबूर हैं। इस गर्मी में लोगों को 2020 का वह लॉकडाउन याद आ रहा है। लॉकडाउन सब कुछ बंद होने के चलते तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच था। अप्रैल के अंत तक भी ज्यादातर लोगों ने एसी या कूलर नहीं चलाया था। इस साल गर्मी मार्च में ही सितम ढाने लगी और लोगों ने तभी से एसी चला लिए थे।
विज्ञापन

दो साल में अप्रैल माह के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अब अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है। धूप सताने लगी है। पंखा चलाए बगैर कमरे में बैठना तक मुश्किल हो गया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके चलते बाजारों में दोपहर के समय बहुत कम लोग ही नजर आए। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed