फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Approval for the construction of 15 streets, roads of the city, Kurukshetra

शहर की 15 गलियों, सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Approval for the construction of 15 streets, roads of the city, Kurukshetra
कैलाश नगर से सेक्टर 13 की तरफ जाने वाली सड़क में हुए गड्ढे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की 15 गलियों और सड़कों का निर्माण करने के लिए सरकार की ओर से प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। इस निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावना है कि 20 फरवरी तक टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के लिए सरकार की तरफ से नगर परिषद को बजट भी मुहैया कराया गया है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को अपने सेक्टर-7 आवास स्थित कार्यालय में नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इससे पहले विधायक ने अधिकारियों से जनता की लंबित फाइलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के साथ-साथ कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर-2 में मकान नंबर 46 से 10, मकान नंबर 71 से मारुति एजेंसी पार्किंग, मकान नंबर 72 से 77, मकान नंबर 145 से 157, मकान नंबर 576 से 583, मकान नंबर 584 से 623, मकान नंबर 635 से 645 तक इंटर पैबर ब्लॉक गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर 7 में मकान नंबर 217 से 226, मकान नंबर 237 से 248, मकान नंबर 249 से 260 तक इंटर पैबर ब्लॉक गलियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसी तरह सेक्टर-2 से पिपली रोड के साथ-साथ देवीलाल पार्क वार्ड-9 तक रोड का निर्माण, वार्ड-2 में मैन झांसा रोड से कुबेर मंदिर वाया महंत प्रभातपूरी स्कूल तक रोड निर्माण, वार्ड-5 में क्रांति भवन से सरस्वती रिवर के साथ-साथ कीर्ति नगर रोड, वार्ड-11 में संत कुबेर बिल्डिंग मैटेरियल से सुंदरपुर मैन रोड का निर्माण, वार्ड-21 पुरानी अनाज मंडी की सड़क, 100 फुटा रोड पर मलिक मेडिकल हाल से नरकातारी रोड, वार्ड-28 में जांगड़ा धर्मशाला से लक्ष्मण चौक तक गलियों और सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड-19 अमीन रोड पर घास की टाल से सम्राट होटल, वार्ड-7 से पब्लिक हेल्थ डिस्पोजल से इंडियन गैस गोदाम और हनुमान मंदिर से सिरसला रोड वशिष्ठ कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 में बरसाती पानी की पाइपलाइन झांसा रोड से कुबेर मंदिर श्याम कॉलोनी तक, वार्ड-27 में भारद्वाज निवास से नरकातारी रोड गली नंबर 7 शांति नगर में सड़क का निर्माण कार्य, वार्ड 27 में ही नरकातारी रोड से ज्योति अरोडा के मकान तक, वार्ड-28 में नाभि कमल मंदिर रोड व विश्वकर्मा कालोनी वार्ड-28 में ही गली नंबर 1 व 2 का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed