{"_id":"65382afb335d68534c047fce","slug":"applications-invited-for-state-level-women-awards-till-20th-november-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-7491-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन किए आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन किए आमंत्रित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे।
महिला पुरस्कारों के तहत इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं।