{"_id":"62645b766b08385190385be2","slug":"applications-are-invited-for-d-pharma-panchakarma-course-kurukshetra-kurukshetra-news-knl105906416","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-फार्मा, पंचकर्म कोर्स के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-फार्मा, पंचकर्म कोर्स के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल ने आयुर्वेद के डी-फार्मा और पंचकर्म सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित मांगें हैं। इच्छुक विद्यार्थी डीफार्मा में 30 अप्रैल व पंचकर्म में दो मई तक आवेदन जमा करा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने बताया कि आयुर्वेद में डी फार्मा करने के लिए विद्यार्थियों को 30 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कराना होगा। नौ मई को सीटों के लिए काउंसलिंग मेरिट के आधार पर होगी और साक्षात्कार के बाद उसी दिन फीस भी जमा करानी होगी। इसके साथ ही पंचकर्म में सर्टिफिकेट कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन पत्र दो मई तक जमा करना होगा। काउंसलिंग और साक्षात्कार 12 मई को होगा। विद्यार्थियों को एडमिशन फीस साक्षात्कार वाले दिन ही जमा करानी होगी।
उन्होंने बताया कि डी-फार्मा दो वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें कुल 63 सीटें हैं। डिप्लोमा कोर्स करने के लिए विद्यार्थी की 12वीं की पढ़ाई विज्ञान संकाय से होनी अनिवार्य है। साथ ही सामान्य कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत और आरक्षित कैटेगरी में 35 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
डी-फार्मा कोर्स में विद्यार्थियों को दवाओं और औषधियों को बनाने व वितरण से जुड़ी सामान्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के पंचकर्म के सहायक सर्टिफिकेट कोर्स में कुल 20 सीटें हैं। इसमें दाखिला के लिए विद्यार्थी को 12वीं पास किसी भी संकाय साथ 40 प्रतिशत अंक होने जरूरी है। पंचकर्म सहायक के लिए विद्यार्थी का शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से तंदुरुस्त होना आवश्यक है।