फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application for Ambedkar Meritorious Student Scheme till January 31

Kurukshetra News: आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन 31 जनवरी तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Application for Ambedkar Meritorious Student Scheme till January 31
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन करने की तारीख अब 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना में दसवीं, बारहवीं और स्नातक कक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अनुसार अंक प्रतिशत के आधार पर ही यह स्कॉलरशिप दी जाती हैं। उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित वर्ग में शहर के विद्यार्थी को दसवीं कक्षा में 70 प्रतिशत अंक व ग्रामीण विद्यार्थी को 60 प्रतिशत अंक लाने पर आठ हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले शहरी छात्र या छात्रा को आठ से 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ग्रामीण विद्यार्थी के लिए 70 प्रतिशत अंक लाने जरूरी है। एससी श्रेणी में स्नातक कक्षा के शहरी छात्र को 65 प्रतिशत व ग्रामीण विद्यार्थी को 60 प्रतिशत अंक लाने के लिए नौ से 12 हजार रुपए की राशि स्कॉलरशिप के तौर पर दी जाती है। मैट्रिक में मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed