{"_id":"69e2a5cc7e0c16626a05afc9","slug":"another-nit-student-attempts-suicide-students-save-her-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153420-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं: एनआईटी में एक और छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, छात्रों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं: एनआईटी में एक और छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, छात्रों ने बचाया
Sat, 18 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:57 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं...अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। इस मैसेज के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह संदेश आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीटेक के दूसरे वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे के आत्महत्या करने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार रात 12 बजे एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा ने कल्पना छात्रावास से कूदने का प्रयास किया परंतु उसे सहपाठियों ने बचा लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
एक छात्र ने बताया कि सीएसई विभाग के पहले वर्ष की छात्रा जब आत्महत्या करने के लिए बॉलकनी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी उसी समय कुछ सहपाठियों ने उसे देख लिया और बचा लिया गया।
विज्ञापन
उधर सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं...अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। इस मैसेज के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह संदेश आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी थाने के एससएचओ विशाल कुमार बताया कि लड़की को बचा लिया गया है। उसे अस्पताल मं भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन