फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ankush and Priyavrat, lodged in Karnal jail, had made a plan of firing on Sanju

Kurukshetra News: करनाल जेल में बंद अंकुश और प्रियव्रत ने बनाया था संजू पर फायरिंग का प्लान

Fri, 14 Jul 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ankush and Priyavrat, lodged in Karnal jail, had made a plan of firing on Sanju
कुरुक्षेत्र। पिछले माह सुंदरपुर पुल पर ऑडी कार सवार आईलेट्स सेंटर संचालक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मामले की पूरी योजना जिला करनाल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों ने बनाई थी। अंकुश कमालपुरिया और प्रियव्रत फौजी ने वारदात से करीब 15 दिन पहले ये योजना तैयार की थी। इस योजना की जानकारी जेल से मुलाकात के बहाने पहुंचे प्रियव्रत फौजी के छोटे भाई राकेश उर्फ राका निवासी गढ़ी सिसाना जिला सोनीपत ने अमेरिका में बैठे अमन सांभी तक पहुंचाई थी। इसके बाद अमन सांभी ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर सेंटर संचालक संजय बूरा उर्फ संजू निवासी किरमिच की रेकी करवाकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में प्रवीण उर्फ सोनू जाट निवासी हरि नगर पानीपत की गिरफ्तारी बकाया है। सोनू जाट ने ही संजू की रेकी कर जानकारी अमन सांभी तक पहुंचाई थी। सीआईए-दो की टीम सोनू जाट को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी रही है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सात जुलाई को राका और सोनू जाट को पानीपत सीआईए पकड़ने गई तो उन्होंने टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में राका ढेर हो गया था और सोनू जाट के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया था। 30 जून को बाइक सवार रोबिन और राका ने कार सवार संजू पर छह राउंड फायरिंग की थी। इस वारदात में कार चालक बलराम बूरा जख्मी हो गया था। वारदात के बाद अमन सांभी ने सेंटर संचालक के कार्यालय में लैंडलाइन पर कॉल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। प्रियव्रत फौजी पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप भी है। अंकुश और फौजी ने करनाल में पुलिस टीम पर हमला करके अपने एक साथी को छुड़ाया था, जिसके बाद से दोनों करनाल जेल में बंद थे। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने अंकुश निवासी कमालपुर जिला करनाल, प्रियव्रत फौजी और रोबिन को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से अंकुश और प्रियव्रत को जिला करनाल और रोबिन को कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले में सोनू जाट को गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
अमन के खिलाफ एलओएस जारी
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि अमन सांभी के खिलाफ पुलिस की ओर से लुकआउट सर्कुलर जारी कराया गया है। अमन देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा तो अड्डे की सिक्योरिटी उसे तुरंत काबू करेगी। वहीं वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल दोनों ही शूटर रोबिन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed