{"_id":"6269a4ffc1d2a249fd6ffac6","slug":"angry-farmers-surrounded-power-house-due-to-power-crisis-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1063578107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से नाराज किसानों ने घेरा पावर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से नाराज किसानों ने घेरा पावर हाउस
विज्ञापन
शाहाबाद में धरने पर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। बिजली संकट से नाराज किसानों ने बुधवार सायं शाहाबाद के नजदीक कलसाना पावर हाउस का घेराव किया। साथ ही कहा कि यह घेराव तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी कोई ठोस आश्वासन नहीं देता। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के शाहाबाद ब्लॉक कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि समय आ गया है जब किसानों को अपनी न्यायोचित मांग पूरी करवाने लामबंद होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में एपी फीडर पर बिजली विभाग ने सात घंटे बिजली देने का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन यह बिजली कभी 40 मिनट आती है और कभी 50 मिनट, जिस कारण किसान बिजली विभाग का गुलाम बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि बिजली कटों के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
इन दिनों तीन फसलें होती हैं, जिसमें प्याज व शिमला मिर्च सूख चुकी है और सूरजमुखी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग किसानों को कोई सूचना नहीं देता कि किस समय बिजली आएगी व किस समय नहीं। कटों के कारण निगम अपनी बिजली पूरी कर लेता है लेकिन किसान को इसका कोई फायदा नहीं पहुंचता। उन्होंने मांग की है कि बिजली निगम एपी फीडर पर सात घंटे निर्विघ्न बिजली उपलब्ध करवाए, नहीं तो किसान हर जगह धरना-प्रदर्शन एवं बिजली घरों का घेराव करने पर मजबूर होगा। इस अवसर पर सुखवंत सिंह, भूषण राणा, गुरदयाल सिंह, जगतार सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र कुमार, गुरविंद्र. तेजेंद्र आदि मौजूद रहे।