फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger over lack of promotion among SC employees of Kuvi

Kurukshetra News: कुवि के एससी कर्मचारियों में पदोन्नति न होने से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Anger over lack of promotion among SC employees of Kuvi
पिपली। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदोन्नति न होने पर उनमें रोष पनप रहा है। शनिवार को इस मुद्दे को लेकर रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में बैठक हुई। श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के प्रधान सूरजभान नरवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सहायक से उप-अधीक्षकों की प्रमोशन के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन


सूरजभान नरवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि सरकारी नियम के अनुसार क्लास सी और डी में 20 प्रतिशत रोस्टर के हिसाब से आरक्षण की व्यवस्था की गई है। अनुसूचित जाति कल्याण मंच कुरुक्षेत्र द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को पदोन्नति के लिए बार-बार आग्रह करने के बाद भी पदोन्नति में अडंगा डाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुवि प्रशासन ने जानबूझ कर सामान्य श्रेणी के छह सहायकों को प्रमोट करके उप-अधीक्षक बनाया है, जबकि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व दो पोस्टों की वर्क एंड कन्डेक्ट रिपोर्ट मांगने के बाद अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को अपमानित करके उन्हें प्रमोशन नहीं दी गई, जो समाज और सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कुवि प्रशासन के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि क्लास सी और डी में तुरंत हस्तक्षेप करके जल्दी से जल्दी इस मामले को सुलझाए। सरकार की ओर से समय-समय पर रोस्टर को लागू करने के लिए पत्र जारी किए गए लेकिन कुछ अधिकारी इन सरकारी पत्रों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच की ओर कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से मांग की गई कि वे इस मामले में संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पदोन्नति को लेकर दिशा-निर्देश जारी करें। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन डॉ. जीत सिंह शेर, प्रधान हरि सिंह, वकील चंद रंगा, जिला प्रधान आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप-प्रधान रणबीर टांक, विजय सिंह प्रेस सचिव, अमित महासचिव, रविन्दर कोषाध्यक्ष, सह-सचिव नीरज आदि गणमान्य कर्मचारी मौजूद रहे।





नियमों के अनुसार की गई पदोन्नति : संजीव शर्मा

रजिस्ट्रार संजीव शर्मा का कहना है सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति नियमों के अनुसार की गई है। कुवि प्रशासन द्वारा 23 कर्मचारियों की पदोन्नति की जानी है। छह कर्मचारियों को डिप्टी सुपरीडेंट के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनकी पदोन्नति होने के बाद डिप्टी सुपरीडेंट के छह पद खाली हो जाएंगे और पद खाली होने के बाद छह डिप्टी सुपरीडेंट की पदोन्नति की जाएगी। उन्होंने कहा कि एससी कोटे से दो पद खाली छोड़े गए हैं, जिन पर तुरंत पदोन्नति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से पदोन्नति से लेकर डाटा मांगा गया है। डाटा मिलने के बाद कर्मचारियों की पदोन्नति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed