फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger deepened among farmers for cuts under the cover of moisture, warned of agitation

Kurukshetra News: नमी की आड़ में कट के लिए किसानों में गहराया रोष, दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Anger deepened among farmers for cuts under the cover of moisture, warned of agitation
लाडवा। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
लाडवा। भारतीय किसान मजदूर संगठन की एक आपात बैठक शिवाला रामकुंडी में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्याक्ष बलजीत सिंह जैनपुर ने की। बैठक में धान की खरीद को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसके बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल उपमंडल अधिकारी पंकज सेतिया को ज्ञापन देने पहुंचा।
विज्ञापन

उनके न मिलने पर नायब तहसीलदार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बीते 11 अक्तूबर को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने मंडियों का औचक का निरीक्षण करने के बाद आढ़तियों, राइस मिलर मालिकों व अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए धान की खरीद सरकार के मापदंडों के अनुसार सुचारू रूप से एमएसपी पर करने को कहा था। उन्होंने आढ़ती, राइस मिलर व अधिकारियों को नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। नियमों का अनुपालन न करने पर सीएम सैनी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसके बावजूद भी मंडी मे धान 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर बिक रही है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष बलजीत सिंह जैनपुर ने कहा कि राइस मिलर अपनी मनमर्जी पर उतरे हैं। 17 प्रतिशत नमी की धान भी खरीदने से इनकार कर रहे हैं और डेढ़ सौ से दो सौ रुपये का कट लगा रहे हैं। उन्होंने सरकारी एजेंसियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियां भी अपने काम में कोताही बरत रही है और ठीक से काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सही खरीद व उठान का समाधान नहीं हुआ तो सभी किसान संगठन कोई कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर होशियार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र मिस्त्री, अंग्रेज सिंह, गुरमीत सिंह, राजकुमार, माईचंद जैनपुर, सलिंदर जैनपुर, विकास कुमार, अशोक कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed