{"_id":"687958c868b174316c087fec","slug":"an-elderly-woman-was-burnt-alive-in-a-fire-that-broke-out-in-her-room-at-night-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139004-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रात को कमरे में लगी आग से जिंदा जली बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रात को कमरे में लगी आग से जिंदा जली बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। विकास नगर में एक बुजुर्ग महिला रात को सोते समय कमरे में आग लग जाने से जिंदा जल गई। आग लगने का पता उस समय चला जब उनका बेटा सुबह जिम जाने के लिए उठा। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 75 वर्षीय पत्ती देवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका के बेटे हरि लाल ने बताया वह परिवार सहित विकास नगर में रहते हैं। हर रोज की तरह वह रात को खाना खाने के बाद वह अपने बच्चों के साथ एक कमरे में सो गया था, जबकि, उनकी माता पत्ती देवी दूसरे कमरे में सो गई थी। वीरवार सुबह पांच बजे जब वह जिम जाने के लिए उठा तो उनकी माता के कमरे से धुंआ निकल रहा था। उन्होंने शोर मचा कर दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया व मामले की जानकारी डायल 112 पर कॉल कर दी। पुलिस कर्मचारियों की सहायता से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक उनकी माता पत्ती देवी की जलने से मौत हो चुकी थी।