फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An appeal to the people of Barot, Salempur Govindgarh village to not take drugs

Kurukshetra News: बरोट, सलेमपुर गोविंदगढ़ गांव के लोगों से नशा नहीं करने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
An appeal to the people of Barot, Salempur Govindgarh village to not take drugs
कुरुक्षेत्र। पुलिस जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर की टीम ने गांव बरोट, सलेमपुर, गोविंदगढ़ व जैनपुर का दौरा कर ग्रामीणों के साथ नशामुक्त अभियान के लिए विचार-विमर्श किया। थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त व ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर की टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशामुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने के लिए विचार-विमर्श किया और उनसे नशा न करने की अपील की। आमजन से बात करते हुए सुनील दत्त ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षक ने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उप निरीक्षक ने मौजूद ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उप निरीक्षक राजेश कुमार, गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य व मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed