{"_id":"64fcde82d374aaf9d90ca767","slug":"ambala-defeated-hisar-3-1-in-hockey-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-4668-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हॉकी में अंबाला ने हिसार को 3-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हॉकी में अंबाला ने हिसार को 3-1 से दी शिकस्त
Sun, 10 Sep 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी।
कुरुक्षेत्र। एमएस मोंटेसरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शतरंज के आयु वर्ग 19 वर्ष और 17 वर्ष लड़कियों और 19 वर्ष लड़कों के हॉकी प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं शाहबाद में चल रही जिलास्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग लड़कों में अंबाला ने हिसार को 3-1 से और कैथल ने यमुनानगर को 4-0 से शिकस्त दी। हॉकी के दौरान कड़े मुकाबले देखने को मिले। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) श्रीपाल बंसल ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग शतरंज के लड़कियों के मुकाबले में गुरुग्राम ने रेवाड़ी को, फरीदाबाद ने झज्जर को, फतेहाबाद ने यमुनानगर को, सोनीपत ने हिसार को और रोहतक ने जींद को हराया, जबकि भिवानी और पंचकुला बराबर रहा।
आयु वर्ग 19 वर्ष लड़कियों में फरीदाबाद ने सोनीपत को, गुरुग्राम ने पानीपत को, झज्जर ने अंबाला को, रोहतक ने पंचकूला को, हिसार ने रेवाड़ी को और फतेहाबाद ने भिवानी को शिकस्त दी, वहीं यमुनानगर और सिरसा का मैच बराबर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने खेल स्थलों का जायजा लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने ममता चौधरी ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने से खेलों में सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर विकास वर्मा, राजीव, सतीश दलाल, पद्मप्रकाश, रमेश, राजकुमार, सुभाष चंद्र, चंद्रभान, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।