इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी विषय और भाषा विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बीए पंजाबी के कुल 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अमनदीप कौर ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर की हिमांशी ने द्वितीय स्थान और बीए पंचम सेमेस्टर की दिशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. किरण गर्ग रही।
प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में 10 सितंबर को ही दूसरा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यूथ रेडक्रॉस समिति की ओर से एचआईवी एड्स विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग एवं विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता रवि कुमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. ललिता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बीए एवं बीकॉम के कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस्माईलाबाद। गांव चम्मूकलां के सरकारी कॉलेज में प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के साथ कॉल