{"_id":"657387a07174efbafb008088","slug":"alumni-living-abroad-also-came-to-enjoy-geeta-mahotsav-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-9883-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश में रह रहे पूर्व छात्र भी गीता महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश में रह रहे पूर्व छात्र भी गीता महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चार दशक से भी पहले कुरुक्षेत्र के श्री महावीर जैन स्कूल में 10वीं तक की शिक्षा ग्रहण कर बिछुड़ चुके विद्यार्थी हर वर्ष गीता जयंती उत्सव पर धर्मनगरी में पहुंचते हैं। विदेश में स्थापित हो चुके पूर्व विद्यार्थी अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचे। यह पूर्व विद्यार्थी गीता जयंती में शामिल होने के लिए लुधियाना, दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, राजस्थान, जर्मनी, इंग्लैंड से पहुंचे। कुरुक्षेत्र में रहने वाले पूर्व विद्यार्थियों अशोक अरोड़ा (लड्डू), राजीव शर्मा, अविनाश कश्यप, राम कुमार गुलाटी, विनोद कुमार इत्यादि ने अन्य राज्यों तथा शहरों से आए राकेश कुमार जैन, पूनम जैन, मंजू जैन, डाॅ. सुनीता चौधरी, रोमस डेविन, प्राकाम्या, विकास इत्यादि का सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूनम जैन, रोमस व डाॅ. सुनीता चौधरी ने कहा कि उनके सभी साथी जीवन के करीब साढ़े पांच दशक से अधिक का पड़ाव पार कर चुके हैं। ऐसे में मिलने का मौका नहीं मिलता तो गीता जयंती का अवसर ही उपयुक्त होता है। इस मौके पर सभी ने सेल्फियां भी खींची। गीता जयंती मेले का भ्रमण करने के साथ मिलकर विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस मौके पर अर्व कश्यप, उषा अरोड़ा, रेणु कश्यप, रेणु शर्मा, शोभा गुलाटी इत्यादि भी मौजूद रहे।