फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Along with staying away from drugs, tell students the rules of road safety

Kurukshetra News: नशे से दूर रहने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Along with staying away from drugs, tell students the rules of road safety
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशा निवारण व सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में पहुंचे और एक दिवसीय 286वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल की सवारी अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग क्यों करना चाहिए, दोपहिया वाहन चलाते समय पैरों में जूते और सिर पर आईएसआई मार्का हेलमेट क्यों पहनना चाहिए, ओवरटेक कैसे करें आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 में 3471 अभियोग अंकित किए जिसमें 4670 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की संपत्तियों पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य बस्ती राम की अध्यक्षता में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed