{"_id":"692a0ba6da7f5c2225017835","slug":"alleging-irregularities-in-the-results-of-the-university-the-student-raised-her-voice-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-146146-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विवि में परिणाम में गड़बड़ी का आरोप छात्रा ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विवि में परिणाम में गड़बड़ी का आरोप छात्रा ने उठाई आवाज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कमलजीत ने अपने परिणाम में कमियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। छात्रा का कहना है कि उसने फाइनेंशियल अकाउंटिंग का पेपर अच्छे तरीके से हल किया था लेकिन उसे लगातार दो बार फेल कर दिया गया। जब कमलजीत ने अपनी आंसर शीट निकलवाई तो उसमें कई अनियमितताएं देखने को मिलीं, कहीं जीरो तो कहीं केवल एक नंबर जबकि उसके अनुसार उत्तर सही थे।
छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्तर पुस्तिका से जुड़े प्रमाण भी साझा किए हैं। कमलजीत का कहना है कि चाहे किसी विशेषज्ञ से कॉपी की दोबारा जांच करवा ली जाए, उसने पेपर पूरी तैयारी से लिखा है।
छात्रा का आरोप है कि यदि एक सप्ताह के अंदर उसका सही रिजल्ट नहीं दिया गया, तो वह इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगी, चाहे उसे हाईकोर्ट तक जाना पड़े। कमलजीत का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और उन्होंने गोल्डन चांस में 20 हजार रुपये फीस देकर यह परीक्षा दी थी। री-चेकिंग के लिए भी उन्होंने 350 रुपये जमा करवाए लेकिन संतोषजनक समाधान अभी तक नहीं मिला। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले का शीघ्र और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।