फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Allegation of fraud of Rs 20 lakh by giving fake New Zealand visa, two including woman named

Kurukshetra News: न्यूजीलैंड का फर्जी वीजा थमाकर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, महिला सहित दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of Rs 20 lakh by giving fake New Zealand visa, two including woman named
कुरुक्षेत्र। न्यूजीलैंड का फर्जी वीजा थमाकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले आरोपियों ने शिकायतकर्ता को वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में विकास निवासी चनारथल ने बताया कि सुरजीत सिंह ने उसे वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने के लिए यमुनानगर की रहने वाली आरती से मिलाया था। बात तय होने पर उसने 14 दिसंबर 2022 में आरती सिंधु के बैंक खाता में साढ़े तीन लाख रुपये भेजे थे। इसके तीन दिन बाद एक लाख रुपये डाले थे। काफी समय तक आरोपियों ने उसका अमेरिका का वीजा नहीं लगवाया तो 15 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया। इस एवज में आरोपी ने उससे दो जुलाई को नौ लाख 99 हजार रुपये और डलवा लिए। आरोपियों ने उससे कुल 20 लाख रुपये लेकर न्यूजीलैंड का वीजा और टिकट थमा दी। अगस्त 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट पर गया तो इमिग्रेशन ने उसके वीजा को नकली बताया और उसे वापस एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed