{"_id":"5fb1825f8ebc3e9bf1365f34","slug":"allegation-of-16-lakh-fraud-on-two-person-kurukshetra-news-knl50896871","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो नामजद
विज्ञापन
पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से कनाड़ा भेजने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये ठगे थे।
करनाल निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा कि उसकी जान पहचान अमीन रोड निवासी जोनी कुमार से हुई थी। जोनी ने उसे बताया कि वह लुधियाना निवासी रूबीना को जानता है, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। उसने उसकी रूबीना से फोन पर बात कराई और उसे लुधियाना ऑफिस में ले गया। रूबीना ने उसे बताया कि वह उसे व उसकी पत्नी का 10 साल का वीजा और उनके बच्चे का पासपोर्ट वैधता अनुसार चार साल का वीजा कनाडा का लगवा देगी। इसके एवज में उससे 25 लाख रुपये मांगे थे। रूबीना ने छह लाख 10 हजार रुपये एडवांस वीजा प्रोसेस व टिकट के लिए मांगे। जनवरी 2017 में जोनी कुमार को पांच लाख 10 हजार रुपये नकद राशि दी तथा एक लाख रुपये का चेक दिया। उसे एयर टिकट की फोटो कॉपी दी गई, मगर चार मार्च 2017 को एयर टिकट रद करवा दी। जांच करने पर पता चला कि उसका वीजा नकली है। इस बारे में रूबीना से बात की तो पूरे 25 लाख रुपये देने की बात कही, जिसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे, व पासपोर्ट मांगे तो उसने ने पासपोर्ट व पैसे देने से इंकार कर दिया। इस सदमे के कारण उसके पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद रूबीना ने पासपोर्ट लेने के एवज में उससे 40 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद 10 लाख रुपये और लेकर कनाड़ा नहीं भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।