फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alisha Saini secured 1194th rank at all India level in NEET UG exam

Kurukshetra News: नीट यूजी परीक्षा में अलीश सैनी ने अखिल भारतीय स्तर पर 1194वीं रैंक की हासिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Alisha Saini secured 1194th rank at all India level in NEET UG exam
लाडवा। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनोरा के होनहार छात्र अलीश सैनी ने नीट यूजी परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 1194वीं रैंक की हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल व परिजनों में खुशी की लहर है। स्कूल प्राचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल के मेधावी छात्र अलीश सैनी ने नीट यूजी 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 1194वीं और कैटेगरी वाइज 368वीं रैंक लेकर सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस सीट सुनिश्चित की।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधान पवन गर्ग, सचिव रविंदर बंसल, और शिक्षकों ने अलीश सैनी और उनके माता-पिता को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी लगन, परिश्रम और दृढ़ता की सराहना की। सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि अलीश सैनी ने विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा बारहवीं के वार्षिक परिणाम में स्कूल में टॉप किया था। नीट 2025 में उनका शानदार प्रदर्शन उनकी सफलता के मुकुट में एक और सुनहरा पंख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed