Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Air Warriors Association to launch a public awareness campaign against social evils

Kurukshetra News: एयर वॉरियर्स एसोसिएशन चलाएगी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Air Warriors Association to launch a public awareness campaign against social evils
कुरुक्षेत्र। एयर वॉरियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज में फैली नशाखोरी, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण चलाने का निर्णय लिया है। संगठन की बैठक में अध्यक्ष सुरेश कुमार दहिया ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक नागरिकों को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने नशाखोरी, आपसी मतभेद और नैतिक मूल्यों में गिरावट पर चिंता जताई। महासचिव इंद्रजीत अरोड़ा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्यों की समस्याओं तक सीमित नहीं है। इसका लक्ष्य सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत करना भी है। बैठक में सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए नियमित बैठकें करने पर जोर दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुशील कुमार लल्लर और कार्यकारिणी सदस्य रमेश काजल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed