{"_id":"5d3366d48ebc3e6c9d3b46ad","slug":"agriculter-kurukshetra-news-rtk506142433","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजमुखी की खरीद नहीं हुई तो थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजमुखी की खरीद नहीं हुई तो थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे किसान
विज्ञापन
सूरजमुखी न खरीदे जाने पर नाराज किसान शाहाबाद थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचें।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सूरजमुखी की सरकारी खरीद बंद कर दी है। जिसके विरोध में शनिवार को किसानों ने अनाज मंडी स्थित किसान विश्रामगृह में धरना दिया। धरने पर बैठने के बाद भी किसी अधिकारी के न पहुंचने पर गुस्साए किसानों प्रदर्शन करते हुए थाना शाहाबाद पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिकारियों के पहुंचने पर मंगलवार तक अल्टीमेटम देते हुए किसानों ने कहाकि इसके बाद किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार किसानों की सूरजमुखी की खरीद करे नहीं तो किसानों को जेल में डाल दे। किसान नेताओं ने मंगलवार तक अल्टीमेटम देते हुए कहाकि सूरजमुखी की सरकारी खरीद न शुरू की गई तो किसान सड़क जाम करेंगे।
गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि नौ दिन पहले अधिकारियों को पूरी जानकारी नाम व पते सहित दे दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू हो गई है, किसान परेशान है। है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कुछ किसानों के नाम दर्ज हैं लेकिन तमाम त्रुटियां हैं। इस कारण किसानों की फसल नहीं बिक रही। उन्होंने कहा कि एक किसान की यदि दो गांवों में जमीन है तो पोर्टल ने एक ही गांव की जमीन को उठाया है और यदि किसी किसान की सांझे में जमीन है तो पोर्टल ने केवल पहले नाम को ही उठाया है। उन्होंने कहा कि इस बारे कई बार आलाधिकारियों को सूचित किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लगभग 1300 किसान ऐसे हैं जिनकी सूरजमुखी की फसल नहीं बिकी है। किसानों को समझाने के लिए कृषि उपनिदेशक प्रदीप नीर व हेफेड मैनेजर राजेश्वर पुलिस स्टेशन में पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।