फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agreement between Kurukshetra University and Luvas for research

शोध के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और लुवास के बीच हुआ समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Agreement between Kurukshetra University and Luvas for research
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच अत्याधुनिक क्षेत्रों में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं गुणवत्ता स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बायोटेक्नालॉजी के क्षेत्र में वर्तमान समस्याओं के हल के लिए दोनों विश्वविद्यालय के शोध छात्र एक दूसरे के यहां शोध कर सकेंगे, जिससे उनकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी।लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इस हस्ताक्षर कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किए गए तथा आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता व आईआईएचएस की सह-प्राध्यापक डॉ. अनीता रानी दुआ शामिल रहीं। डॉ. दीपक ने बताया कि लुवास की तरफ से अनुसंधान निदेशक डॉ. प्रवीन गोयल ने हस्ताक्षर किए एवं मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. निर्मल सांगवान व आईपीवीएस निदेशक एवं अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संदीप गेरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed