फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agent accused of embezzling Rs 11 lakh

Kurukshetra News: एजेंट पर 11 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Agent accused of embezzling Rs 11 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड का स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर एक एजेंट द्वारा 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अजरानी गांव की कोमल सैनी ने आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेजों के कारण न केवल उनका वीजा आवेदन रिजेक्ट हुआ, बल्कि उस पर 10 साल का प्रतिबंध भी लग गया। कोमल अपने पति विशाल सैनी के पास इंग्लैंड जाना चाहती थी।
पुलिस को दिए बयान में कोमल ने बताया कि जनवरी 2021 में उनकी शादी विशाल से हुई थी। विशाल ने कोमल को इंग्लैंड बुलाने के लिए यूके स्टडी वीजा की फाइल एजेंट मोहित को सौंपी थी। मोहित ने जल्दी वीजा दिलवाने का वादा किया और खर्च बाद में लेने की बात कही। विशाल ने व्हाट्सएप के जरिए मोहित को दस्तावेज भेजे। इसके बाद मोहित ने समय-समय पर उनसे पैसे मांगे। कोमल और विशाल ने आठ लाख रुपये बैंक ट्रांसफर किए और तीन लाख रुपये से अधिक नकद दिए।
विज्ञापन

मोहित ने कोमल के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाया और एक नई सिम भी ली, जो अकाउंट से लिंक थी। सिम और अकाउंट किट मोहित ने अपने पास रख लिए और कोमल को सिम का नंबर तक नहीं बताया। कई महीनों तक वीजा नहीं मिला और अंत में आवेदन निरस्त हो गया। कोमल ने रिजेक्शन लेटर मांगा, लेकिन मोहित ने मना कर दिया। यूके एंबेसी से जानकारी लेने पर पता चला कि मोहित ने अकाउंट में फर्जी लोन दस्तावेज जमा किए थे, जिसके कारण कोमल का वीजा रिजेक्ट हुआ और 10 साल का बैन लग गया। कोमल को लोन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।शिकायत के आधार पर थाना सिटी थानेसर में मोहित के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed