फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After killing the youth, the body was thrown in the street

Kurukshetra News: युवक की हत्या के बाद शव को गली में फेंका

Tue, 29 Jul 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Jul 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
After killing the youth, the body was thrown in the street
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। गांव शांतिनगर कुरड़ी में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर मस्जिद के समीप गली में फेंक दिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अजैब सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। इससे पहले उसकी पत्नी को दो बार घर में घुसकर धमकी दी गई। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अजैब सिंह मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। उसके बाद करीब साढे नौ बजे दिलबाग सिंह व शराफत अली उसके घर में आए और उससे, उसके बेटे व उसके भाई से मारपीट की। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। रात करीब 12 बजे दिलबाग सिंह फिर से उसके घर आया और उनको धमकाया। उसने कहा कि वे उसके पति को जान से मार देंगे। इसके बाद रात को अजैब सिंह घर नहीं लौटा और सुबह करीब छह बजे उसका शव लहूलुहान हालत में मस्जिद के निकट पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन

रीना देवी ने आरोप लगाया कि दिलबाग सिंह और शराफत अली ने ही उसके पति की हत्या कर शव को गली में फेंका है। उसकी चप्पल भी आरोपी के घर से मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग इस वारदात से सन्न है और कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।थाना प्रभारी गुलाब सिंह का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। उसी से ही पता चल पाएगा कि अजैब सिंह की मौत कैसे हुई है। शव के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed