{"_id":"6a8cab8a16bfe105e30b4e57","slug":"after-18-years-the-districts-daughters-won-the-sub-junior-basketball-gold-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160033-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 18 साल बाद जिले की बेटियों ने जीता सब-जूनियर बास्केटबॉल का स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 18 साल बाद जिले की बेटियों ने जीता सब-जूनियर बास्केटबॉल का स्वर्ण
Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूली स्टाफ व अन्य। स्वयं
- फोटो : Administration
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की अंडर-14 सब-जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल टीम ने 18 साल बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने 21 से 23 अगस्त तक पंचकूला में आयोजित श्रीमती गंगा देवी 54वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में फाइनल मुकाबला जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले कुरुक्षेत्र ने वर्ष 2008 में इस प्रतियोगिता के सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में स्कूल की सात खिलाड़ी गुरनूर, मानवी, प्रीत, पूर्वी, दीक्षा, प्राची और कनक शामिल रहीं। इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने लगातार छह टीमों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था, जिसके आधार पर इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। टीम की गुरनूर, मानवी और प्रीत का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया है। टीम की कोच ज्योति के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की।

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूली स्टाफ व अन्य। स्वयं- फोटो : Administration
विज्ञापन