फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions to six DNB seats in LNJP, will become specialist doctors

Kurukshetra News: एलएनजेपी में डीएनबी की छह सीटों पर दाखिले, बनेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Admissions to six DNB seats in LNJP, will become specialist doctors
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) अब मरीजों के उपचार के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा। अस्पताल में डीएनबी कोर्स की छह सीटों पर दाखिले की तैयारी है। इनमें एनेस्थीसिया और आर्थोपेडिक्स में दो-दो सीटें होंगी। शिशु रोग और नेत्र रोग विभाग में एक-एक सीट उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इससे चारों विभागों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। मरीजों को चौबीस घंटे चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। डीएनबी स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम है। एमबीबीएस पूरा करने के बाद नीट-पीजी से इसमें दाखिला मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान चयनित डॉक्टर मरीजों के उपचार से जुड़ेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर वे विशेषज्ञ डॉक्टर बनेंगे। एलएनजेपी में डीएनबी कोर्स शुरू करने की कवायद वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। उस समय भी चार विभागों को इसके लिए चुना गया था।
विज्ञापन


निरीक्षण और लाभ
डीएनबी कोर्स शुरू करने के लिए केंद्रीय टीम विभागों का निरीक्षण करेगी। दूसरी विजिट 15 सितंबर को प्रस्तावित है। पहले भी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, उपकरण और बुनियादी ढांचा परखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल ने बताया कि इससे अस्पताल और मरीजों दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा। संबंधित विभागों में हर समय डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed