फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission starts for 255 seats in KUVI's Institute of Mass Communication and Media Technology.

Kurukshetra News: कुवि के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में 255 सीटों पर दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Admission starts for 255 seats in KUVI's Institute of Mass Communication and Media Technology.
कुरुक्षेत्र। कुवि का जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में जनसंचार एवं पत्रकारिता, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, ग्राफिक्स एवं एनिमेशन और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में शिक्षा लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 255 सीटों पर दाखिले शुरू हो चुके हैं, जिसमें विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में स्नातक कोर्स में बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 50 सीटें, बीएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एवं पैकेजिंग तकनीक में 40 सीटें, बीएससी मल्टीमीडिया में 30 सीटें और बीएससी ग्राफिक्स एवं एनिमेशन में 40 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं स्नातकोत्तर कोर्स में एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 50 सीटें, एमएससी जनसंचार में 15, एमएससी ग्राफिक एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया में 15 और एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एवं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में भी 15 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें दाखिले के लिए विद्यार्थी 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




स्नातकोत्तर में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा : डॉ. अभिनव
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिनव कटारिया ने बताया कि स्नातक कोर्स में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 12वीं कक्षा में प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकता है और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है। स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थी के किसी भी विषय में स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है और इसमें दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी कोर्स रोजगारपरक हैं। ये कोर्स कर विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित कर अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने में सक्षम हो जाते हैं।

कुरुक्षेत्र। कुवि का जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुवि का जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed