फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration made strong arrangements for Independence Day

स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Administration made strong arrangements for Independence Day
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में मनाया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना होने के डर से प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण के एक किलोमीटर के दायरे में 15 अगस्त को धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधीश मुकुल कुमार ने शुक्रवार को देर सायं जारी आदेशों में कहा कि कार्यक्रम के दौरान असामाजिक व शरारती तत्वों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है। आदेशों के अनुसार कार्यक्रम स्थल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 के अंतर्गत लाठी, डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय शस्त्र व किसी भी प्रकार घातक हथियार, खुले पेट्रोल, डीजल, केन इत्यादि लेकर चलने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करते हुए दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर एडीसी वीना हुड्डा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अंतिम तैयारियों के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने, परेड की सलामी लेने और निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर उपायुक्त मुकुल कुमार राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और जिला वासियों को अपना संदेश भी देंगे। एडीसी ने फ्राइनल रिहर्सल के दौरान सबसे पहले लघु सचिवालय के परिसर में शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर केवल 4 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश हरप्रीत कौर, डीएसपी सुभाष चंद, नायब तहसीलदार जयवीर रंगा, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, डिप्टी डीईओ विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर परेड की कमांड डीएसपी नरेंद्र सिंह करेंगे। इसके अलावा हरियाणा महिला पुलिस की पहली टुकड़ी का नेतृत्व एसआई संतोष, हरियाणा पुलिस की दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई विनय कुमार, होमगार्ड पुलिस की तीसरी टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर हरविंद्र सिंह, चौथी टुकड़ी एनसीसी सीनियर विंग गुरुकुल की होगी। इस टीम का नेतृत्व अंडर ऑफिसर आदित्य चौधरी करेंगे, पाचंवी टुकड़ी एनसीसी जूनियर विंग गुरुकुल का नेतृत्व सार्जेंट आयुष कुमार करेंगे, छठी टुकड़ी एनसीसी जूनियर विंग अग्रसेन स्कूल का नेतृत्व कमांडर नव्या अरोड़ा करेंगी और सातवीं टुकड़ी राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नेतृत्व कमांडर याचना करेंगी।

पिहोवा: 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल में छात्रों ने फुल ड्रेस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार रामचरण शर्मा ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। तहसीलदार रामचरण शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8.50 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, 9 बजे से 9.02 तक ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन, 9.02 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे से 9.20 तक मुख्य अतिथि का भाषण, 9.20 से 9.30 तक मार्च पास्ट, 9.30 से 10.30 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 से 11 बजे तक पुरस्कार वितरण तथा 11 बजे राष्ट्रगान होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम सोनू राम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed