फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration is strict on stubble burning, BKU will take to the streets today

Kurukshetra News: पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, भाकियू आज उतरेगी सड़कों पर

Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Administration is strict on stubble burning, BKU will take to the streets today
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेषों में आग लगाने पर संबंधित किसानों पर केस दर्ज करने के लिए सोमवार को दिन भर अधिकारी मंथन करते रहे। देर शाम को तैयारी पूरी कर ली गई। ऐसे में 58 किसानों पर मंगलवार दोपहर तक ये मामले दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है तो वहीं किसानों में भी रोष है। वहीं भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने मंगलवार को प्रदेश भर में जिला उपायुक्त कार्यालयों पर रोष प्रकट कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। वहीं इसे किसानों में जागरूकता कहें या फिर की जा रही कानूनी कार्रवाई का डर कि लगातार तीसरे दिन भी जिला में फसल अवशेषों में आग लगाए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभी तक जिले भर में हरसेक के जरिए 90 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की सूचना मिल चुकी है तो वहीं इनमें से 59 जगहों पर आग लगाया जाना चिंह्नित कर लिया गया है। प्रशासन की ओर से इन किसानों से एक लाख 47 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है। रविवार को प्रशासन ने इन सभी 58 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। इसी के चलते ही सोमवार को भी इस पर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मंथन करते रहे तो वहीं कृषि विभाग की ओर से सभी संबंधित किसानों की शिकायतें पुलिस को सौंप दी गई। इनमें नौ किसान थानेसर ब्लॉक के भी शामिल है। उधर कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि सभी घटनाओं में एफआईआर के लिए शिकायत दी जा चुकी हैं और पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सारसा गांव के किसान पर दर्ज की एफआईआर : डाॅ. मनीष वत्स
पिहोवा। उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. मनीष वत्स ने बताया कि उपायुक्त के आदेश अनुसार कोई भी किसान फसल अवशेष में आग लगाता मिला तो तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाए और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सारसा गांव में सोमवार 21 अक्टूबर को एक किसान के खिलाफ फसल अवशेषों को जलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद किसान की रेड एंट्री करके उसे मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आगामी एक वर्ष तक न तो फसल बेच सकते हैं और न ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कृषि योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगे ज्ञापन : संजीव

भाकियू शहीद भगत सिंह जिलाध्यक्ष संजीव आलमपुर का कहना है कि सरकार व प्रशासन किसानों को बेवजह कसूरवार ठहरा रहा है। कार्रवाई से पहले फसल अवशेषों को समेटने के लिए प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। अब मामले दर्ज किए जाने लगे हैं तो फार्म में रेड एंट्री भी की जा रही है। यह सही नहीं है, क्योंकि इससे किसानों का आपसी भाईचारा भी बिगड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जाएगा, जिसके लिए मंगलवार को प्रदेश भर में जिला उपायुक्त कार्यालयों पर रोष जाहिर कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।



बॉक्स
फसल अवशेष जलाने के मामले में तत्काल होगी कार्रवाई : जोगपाल
खेतों में फसल अवशेष जलाने के केस में संलिप्तता पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अब तक जिला में 58 किसानों के फार्म रिकॉर्ड में एंट्री करने बारे राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। सेटेलाइट के माध्यम से भी सीधी निगरानी रखी जा रही है।

राजेश जोगपाल, उपायुक्त
पुलिस विभाग के पास फसल अवशेषों में आग लगाए जाने की घटनाओं को लेकर अभी तक करीब 59 शिकायतें मिली हैं। शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। अधिकतर पर सोमवार रात को ही कार्रवाई पूरी की जा सकती है। मंगलवार को एफआईआर के आगे की कार्रवाई पर संज्ञान लिया जा सकता है।
वरुण सिंगला, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed