फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration fails to meet demands; 'Mahapanchayat' to be held.

Kurukshetra News: मांगें पूरी करने में विफल रहा प्रशासन, होगी महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Administration fails to meet demands; 'Mahapanchayat' to be held.
शाहाबाद। अवैध अतिक्रमण, नशे के कारोबार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच शुक्रवार को संघर्ष कमेटी की बैठक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी सदस्य त्रिलोचन सिंह हांडा, पार्षद राजेश उप्पल और जसबीर सिंह मामूमाजरा ने की।
विज्ञापन

बैठक में संघर्ष कमेटी ने प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पांच जून को आयोजित पहली महापंचायत के दौरान तहसीलदार नवनीत ने स्वयं उपस्थित होकर नौ जून तक सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अधिकांश महत्वपूर्ण मांगें आज भी अधूरी हैं। अब 14 जून को शहीद उधम सिंह मेमोरियल में सुबह 10 बजे पुनः सर्व समाज महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है, जहां आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने कहा कि प्रशासन ने कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अवश्य की है, लेकिन डेहा कॉलोनी की मुख्य सड़क (माटा हलवाई से बराड़ा रोड) तक दोनों ओर वर्षों से किए गए अवैध कब्जे अब भी जस के तस बने हुए हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई अधूरी और केवल औपचारिक नजर आती है। संघर्ष कमेटी ने मांग की कि डेहा कॉलोनी में सड़क किनारे स्थित उन सभी स्थानों पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए जहां खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed