फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activa of JBT female teacher recovered from Jyotisar head

ज्योतिसर हेड से बरामद हुई लापता महिला जेबीटी टीचर की एक्टिवा, मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Activa of JBT female teacher recovered from Jyotisar head
ज्योतिसर स्थित नरवाना ब्रांच नहर हेड पर रविवार दोपहर पुलिस को लावारिस हालत में एक एक्टिवा बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्टिवा को कब्जे लेकर जांच की, जिसमें यह एक्टिवा एक जेबीटी महिला टीचर (40) की मिली। महिला सेक्टर-7 में किराए के मकान में अपने दो बच्चों सहित रह रही थी। पुलिस को एक्टिवा की सूचना नहर विभाग के बेलदारों ने दी। परिजनों के सामने एक्टिवा की तलाशी लेने पर एक मोबाइल, एक पर्स और पर्स में महिला के लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात कबूली है मगर इसे जांच का विषय बताकर खुलकर कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। महिला के ससुर महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि युवक उसकी पौत्री को काफी समय से परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने उनके परिजनों को भी दो बार इस बात के लिए समझाया था। पिछले तीन महीने से वे अपनी पौत्री को वह अपने पैतृक गांव ले गए थे, लेकिन अभी तीन-चार दिन पहले वह कुरुक्षेत्र स्थित अपने किराए के मकान में अपनी मां और भाई के पास लौटी थी। युवकों ने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर उनकी पुत्रवधू काफी परेशान थी। उन्हें शक है कि इसी परेशानी के चलते उसकी पुत्रवधू ने नहर में छलांग लगाई होगी। बेलदारों के मुताबिक शिक्षिका ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक्टिवा को नहर किनारे खड़ा किया था। उसके बाद वह नहर की पटरी पर घूमती देखी गई थी। जब दोपहर तक वह वापस नहीं आई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्टिवा के नंबर के आधार पर उसके स्वजनों तक सूचना पहुंचाई। स्वजनों ने मौके पर पहुंच कर एक्टिवा को पहचाना। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाल रही है। पुलिस को एक्टिवा से मोबाइल, पर्स व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कमोदा के काम्यकेश्वर मेले में आए 17 वर्षीय युवक की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त रमन वासी घराड़सी के रूप में हुई है, जो कि अपने रिश्तेदारों के साथ मेले में आया हुआ था। ज्योतिसर पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका बेटा रमन रविवार को कमोदा में लगे मेले में गया था। यहां सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोर प्रगट सिंह ने युवक के शव को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed