{"_id":"67af98825c88fedea9028b9c","slug":"action-will-be-taken-against-people-luring-voters-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131391-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी चुनावी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। इन चुनावों में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। उक्त निर्देश उपायुक्त नेहा सिंह ने दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे। इन चुनावों से संबंधित अधिकारी अधिक से अधिक मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या शराब, कपड़े या किसी अन्य सामग्री के वितरण के बारे में कड़ी निगरानी बनाए रखें।
उपायुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, घोषित अपराधियों, पैरोल, फरलो पर आए लोगों, पूर्व दोषियों आदि की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही कानून एवं व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों पर जिला प्रशासन की ओर से तुरंत प्रभावी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वर्स चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनता से मिलने का समय तय करें और उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुनते हुए उन्हें संबंधित पुलिस अधीक्षक और रिटर्निंग अधिकारी को अमल में लाना सुनिश्चित करे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 17 फरवरी को तीन बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होगा। इस पर विशेष निगरानी रखें, 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तथा 19 फरवरी को चुनाव चिन्ह के आबंटन के मौके पर पर्यवेक्षक मौके पर उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान कर्मचारियों और ईवीएम का रेंडमाइजेशन अपनी उपस्थिति में करवाएं। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि ईवीएम ठीक प्रकार से वितरित हो गई हैं। पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान दल समय पर रवाना हो जाए साथ ही मतदाताओं और आम जनता में विश्वास पैदा करने के लिए मतदान केंद्रों का दौरा करें।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन दो मार्च को यह सुनिश्चित करवाएं कि उम्मीदवारों या उनके मतदान एजेंटों की उपस्थिति में समय पर मॉक पोल हो और मॉक पोल के दौरान डाले गए मतों को मशीन से साफ करने के बाद ईवीएम को शून्य से शुरू करें। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दिन सभी रिपोर्ट समय पर आयोग के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान तथा मतगणना आदि के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था हो।