{"_id":"672fc623e620c1b2a707d6c4","slug":"acharya-devvrat-taught-the-lesson-of-natural-farming-to-the-former-students-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126687-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आचार्य देवव्रत ने पूर्व छात्रों को पढ़ाया प्राकृतिक खेती का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आचार्य देवव्रत ने पूर्व छात्रों को पढ़ाया प्राकृतिक खेती का पाठ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। कोई बड़ा उद्यमी बना तो कोई बड़ा डाॅक्टर है, किसी ने इंजीनियरिंग की है तो कोई वकालत के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है। आप जिस क्षेत्र में कार्यरत है पूरी ईमानदारी से लगन से अपने कार्य को करते रहें, यही गुरुकुलीय शिक्षा का मूल है। ये कहना है राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहे। इस दौरान पूर्व छात्रों ने भी अपने विचार अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने संतोष के स्तर को विकसित कर लिया पास उसे उन्नति के शिखर पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा देना बेहद आवश्यक है, जोकि केवल गुरुकुलों के माध्यम से ही संभव है। गुरुकुल में मिले संस्कारों का ही प्रभाव है कि इतनी बड़ी संख्या में गुरुकुल के पूर्व छात्र देश के बड़े-बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर राष्ट्र की उन्नति में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों को देशहित में प्राकृतिक कृषि को अपनाने का आह्वान किया।
पूर्व छात्र मिलन समारोह में 1992 से 2022 बैच तक के पूर्व छात्र गुरुकुल पहुंचे। इनमें ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार्यरत रंजन ठाकुर, दिल्ली से डाॅ. विकास खटकड़, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. विकास कुमार, महेश ठाकुमर, बृजेश कुमार आदि ने अपने अनुभव सांझा किए। समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के संरक्षक कन्हैयालाल आर्य, प्रधान देशबंधु आर्य, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, रामनिवास आर्य सहित भारी संख्या में पूर्व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज आर्य महासम्मेलन में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 10 नवंबर को आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। सम्मेलन में आर्य समाज के प्रतिनिधि दूर-दराज से पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि सरीक होंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है, जबकि इसमें आर्य समाज से जुड़े विभिन्न संगठन, संस्थाओं से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।