फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of stealing car arrested

Kurukshetra News: कार चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing car arrested
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने फॉर्च्यूनर कार चुराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तलविंद्र सिंह निवासी नया गांव जिला संगरूर पंजाब कार बेचने की फिराक में था। आरोपी नंबर बदल कर कार को बेचता था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम उमरी चौक के पास गश्त कर रही थी तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि तलविंद्र सिंह चोरी की कार बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सेक्टर-दो व तीन कट के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली जानकारी अनुसार कार आती दिखाई दी। टीम ने कार चालक काे इशारा कर कार रुकवाकर चालक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका। टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा कार बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed