{"_id":"675011cd00c398c70f0b78df","slug":"accused-of-selling-stolen-bike-sent-to-jail-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127818-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी की बाइक बेचने का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी की बाइक बेचने का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी एकलव्य उर्फ मंगों निवासी गांधी नगर को कारागार भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में 18 फरवरी को दर्ज शिकायत में सुनील कुमार निवासी न्यू काॅलोनी ने बताया था कि उसने 16 फरवरी की रात को अपनी बाइक काे घर के नीचे खड़ी किया था। रात करीब 11 बजे उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए चोरी की बाइक बेचने के आरोपी एकलव्य को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि इस बाइक को सुकल्प निवासी पत्थरों वाली गली ने चोरी किया था। आरोपी से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। संवाद
चोरी करने के छह आरोपी जेल भेजे
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने किरमिच नहर के निर्माणाधीन पुल से लोहे की प्लेट चोरी करने के छह आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी साहिल निवासी पस्ताना जिला करनाल, गोविंद, मांगेराम, रोहित उर्फ बाली व अमित कुमार उर्फ मित्ता निवासी बन जिला यमुनानगर तथा करनैल निवासी महुआ खेड़ी को कारागार भेज दिया। थाना केयूके में सात अक्तूबर को दर्ज शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी पानीपत ने बताया था कि उसका किरमिच गांव में नहर पर पुल बनाने का काम चल रहा है। यहां पर काफी सामान व लोहे की प्लेट रखे हुए थे। छह-सात अक्तूबर की रात को करीब 22 लोहे की प्लेटें चोरी हो गई थीं। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चोरीशुदा लोहे की प्लेटें व वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की गई। संवाद
ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के दो आरोपी भेजे कारागार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी शिव कुमार उर्फ गोविंदा व खेमचंद निवासी वनिया जिला संभल यूपी को कारागार भेज दिया। थाना लाडवा में बिजली विभाग झांसा के एसडीओ ने शिकायत में बताया था कि छह महीने पहले 12-13 अप्रैल की रात को मुंशी राम निवासी चकचानपुर और उसी रात मोलू राम निवासी चकचानपुर के खेतों से 20-20 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी शिव कुमार व खेमचंद को प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चोरीशुदा 25 किलोग्राम लोहा पत्ती बरामद की गई। संवाद