फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of planting opium plants in the garden caught

Kurukshetra News: क्यारी में अफीम के पौधे लगाने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of planting opium plants in the garden caught
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने अफीम के पौधे उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्म सिंह निवासी बोधनी के कब्जे से 11.5 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए। 10 दिन के अंदर पिहोवा में अफीम के पौधे उगाने का यह तीसरा मामला सामने आया है। आरोपी ने क्यारी की आड़ में अफीम के पौधे लगा रखे थे। बता दें पिछले सप्ताह दो जगह गुमथला गढू गांव और शहर के मॉडल टाउन में एक बाड़े से अफीम के पौधे बरामद हुए थे। इसमें पुलिस ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बोधनी बस अड्डे के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि धर्म सिंह ने अपने डेरा में लहसुन की क्यारियों की आड़ में अफीम की फसल लगा रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर धर्म सिंह को काबू किया। धर्म सिंह के बाड़े से 11.5 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed