फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested
कुरुक्षेत्र। हिस्सेदारी के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसप्रीत सिंह निवासी टाबर जिला सहारनपुर यूपी के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने दवा बनाने के काम में हिस्सेदारी का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 29 अप्रैल को दर्ज शिकायत में कर्मपाल निवासी चीका जिला कैथल ने बताया था कि वह कंबाइन के स्पेयर पार्ट बेचने का काम करता है। उसके पास जसप्रीत सिंह का आना जाना था। कुछ समय पहले वह अपने दोस्त मोनू व जरनैल सिंह को लेकर उसके पास आया था। उन्होंने उसे दवाई बनाने के काम में हिस्सेदार बनाकर मोटा मुनाफा कमाने का आश्वासन दिया था। उनकी 66 लाख रुपये में हिस्सेदारी की बात तय हुई थी, जिसमें उसने अपने हिस्से के 33 लाख रुपये काम में लगाने के लिए दिए थे। आरोपियों ने 10 अप्रैल को दवा की डिलीवरी देने का आश्वासन दिया था, मगर उन्होंने उसकी कॉल उठानी भी बंद कर दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed