{"_id":"67953c6fd780aa832900eea7","slug":"accused-of-fraud-worth-lakhs-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130524-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हरप्रीत सिंह वासी अमराला जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमरजीत सिंह वासी शेरगढ़ ने बताया कि वह अपने साले के लड़के को विदेश भेजना चाहता था। इस बारे में उसने उक्त आरोपी से बातचीत की। आरोपी ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये मांगे। जिसके बाद चार लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। खाते कि बैंक स्टेटमेंट व वीजा फाइल के नाम पर छह लाख पचास हजार रुपये आरोपियों के मांगने पर उनके खाते में जमा करवा दिए। आरोपियों ने कुछ समय बाद फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
हेरोइन सहित आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र।
नशीला पदार्थ रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । एंटी नारकोटिक सैल ने संतोष उर्फ बादल वासी पुराना बाजार को काबू करके उसके कब्जे से 11.45 ग्राम हेरोइन बरामद करी हैै। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल की टीम गुप्त सूचना थी कि आरोपी हेरोइन बेचने का काम करता है। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर कार्तिकेय मंदिर से डेहा बस्ती जा रहे। आरोपी को काबू कर उसके कब्जा से 11.45 ग्राम हेरोइन बरामद करी। आरोपी पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चोरी के 16 मामलों में आरोपी काबू, गहने व नगदी बरामद
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी बब्बू उर्फ गब्बर वासी रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा गहने व नगदी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैंं।
विज्ञापन
16 जनवरी को लाडवा वासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को घर से किसी अज्ञात चोर ने अलमारी से सोने-चांदी के गहने, नगदी व घर का अन्य सामान चोरी कर लिया है । शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र।
पुलिस टीम ने अवैध शराब रखने के आरोप में सुरेश वासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला को काबू कर उसके कब्जा से 11 बोतल अवैध देसी बरामद करी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट की टीम गश्त पर थी, तभी सामने से आ रहा युवक टीम को देखकर घबराकर भागने लगा तो टीम ने शक के आधार पर आरोपी को काबू कर तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के पास से 11 बोतल अवैध शराब बरामद कर। न्यायालय के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान जारी
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस व आरटीए विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यातायात नियमों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आरटीए विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कैम्ब्रिज विद्यालय भौंर सैयदां में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
आरटीए विभाग के सुनील कुमार व यातायात को-ओर्डिनेटर वीरेंद्र विक्रम ने चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। एडीटीओ सुनील कुमार ने कहा नाबालिग द्वारा वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। बच्चों के परिजनों को चाहिए कि वो नाबालिग को कोई भी वाहन ना दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम स्कूल के नियमों की पालना करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं उसी प्रकार यातायात के नियमों की पालना करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को नियमों की पालना करते हुए अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर आरटीए विभाग के महाबीर चंदेल, मुनीश कुमार, पारस, प्रधानाचार्य प्रियंका, अंकिता तलवार, सर्वप्रीत, लव तलवार, स्कूल स्टाफ, बस चालक सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --