फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 3.87 lakh by luring arrested

Kurukshetra News: लालच देकर 3.87 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 3.87 lakh by luring arrested
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले टेलीग्राम एप्लीकेशन पर रुपये कमाने का लालच देकर 3.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चौधरी नावेद अली निवासी इदरीशपुर जिला बागपत यूपी के कब्जे से दो हजार रुपये बरामद हुए। थाना साइबर में 18 नवंबर को दर्ज शिकायत में सतनाम सिंह ने बताया था कि उसके मोबाइल में टेलीग्राम पर अज्ञात आईडी से मैसेज आया था। इसके माध्यम से उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया था। इसमें एक वीडियो देखने पर 50 रुपये मिलते थे वहीं रुपया लगाकर टास्क पूरा करने पर डेढ़ गुना रकम मिलती थी। उसने शुरू में पांच हजार रुपये लगाए तो उसके खाते में साढ़े सात हजार रुपये आ गए थे फिर उसे 30 हजार लगाने के लिए का टास्क मिला तो उसके खाते में 52 हजार 500 रुपये आ गए थे। उसने 90 हजार रुपये लगाए तो उसे सवा दो लाख मिलने थे, मगर उसके खाते में ढाई हजार रुपये ही आए थे। बातचीत करने पर उसे बताया गया था कि उसका टास्क फेल हो गया था। अब अगर वह तीन लाख लगाएगा तो उसके नुकसान की भरपाई हो जाएगी। उनकी बातों में आकर उसने तीन लाख रुपये और लगा दिए, मगर उसके खाते में कोई रकम नहीं आई। आरोपियों के साथ कुल 3,87,500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच करते हुए साइबर पुलिस ने आरोपी चौधरी नावेद अली काे गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो हजार रुपये बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed