{"_id":"67c20c7d2217c9e6b200893c","slug":"accused-of-fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-money-abroad-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132025-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी सुनील उर्फ सीला निवासी आटा जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जनवरी को मदन लाल निवासी स्टेशन माजरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने जानकार के माध्यम से विक्रम उर्फ विक्की, भगत व बलिंद्र से बात की। उन्होंने उसको कहा कि वह उसके बेटे को 40 लाख रुपये में विदेश भेज देंगे, जिसमें से पांच लाख रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में दे देने होंगे।
इसके बाद उसने विक्रम द्वारा दिए गए खातों में अलग-अलग किस्तों में 28 लाख 28 हजार रुपये जमा करवा दिए। गत 23 जून को आरोपी ने उसके बेटे को चीन वा थाईलैंड घुमाकर वापस दिल्ली भेज दिया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की तफ्तीश आर्थिक अपराध शाखा द्वारा अमल में लाई गई थी। गत छह फरवरी को सहायक उप निरीक्षक नितिन कुमार की टीम ने मामले में विक्रम उर्फ़ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
गत 27 फरवरी को आर्थिक अपराध शाखा टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी सुनील उर्फ़ सीला वासी आटा जिला पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी काबू
बाबैन। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में सर्वजीत सिंह उर्फ सनमी निवासी माजरी जिला अंबाला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छह फरवरी 25 को पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार वासी कालीरानो ने बताया कि उसकी अनाज मंडी बाबैन में बिजली की दुकान है। गत चार फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के सामने खड़ी करके चंडीगढ किसी काम से गया था। जब वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली थी। 27 फरवरी को मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी सर्वजीत सिंह उर्फ़ सनमी निवासी माजरी जिला अंबाला को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
सा़र्वजनिक स्थान पर हंगामा करने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर की टीम ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में मुकेश निवासी दबखेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 27 फरवरी को उनकी टीम हनुमान मंदिर मोहननगर के पास मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि मोहन नगर चौक के पास शराब के नशे में एक युवक हंगामा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपी को काबू कर लिया।