फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cutting hand of person in land dispute, police not caught

भूमि विवाद में व्यक्ति का हाथ काटने के आरोपी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of cutting hand of person in land dispute, police not caught
कुरुक्षेत्र।मामले की जानकारी देते अंग्रेज सिंह। - फोटो : Kurukshetra
गांव तंगौर में जमीनी विवाद के बीच युुवक का हाथ काटने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस कारण पीजीआई में भर्ती पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीजीआई में उपचाराधीन अंग्रेज सिंह ने कहा कि 12 नवंबर को सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला किया था और तेजधार हथियार से उसका हाथ काटकर अलग कर दिया था। जिस पर आरोपियों की शिकायत पुलिस में दी गई थी। उनकी शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, जोकि उनके साथ सरासर अन्याय है। पीड़ित ने कहा कि अभी तक पुलिस कर्मचारी उसके ब्यान लेने के लिए भी पीजीआई नहीं पहुंचे हैं। पीड़ित अंग्रेज सिंह ने कहा कि पीजीआई से छुट्टी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ एसपी के दरबार में पहुंचेगा और फिलहाल मीडिया के माध्यम से उसने गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन

एक की हो चुकी गिरफ्तारी, दबिश दे रहीं टीमें : देवेंद्र
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की जा चुकी है जबकि दो अन्य आरोपियों कीे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि वह स्वयं व अन्य टीमें लगातार दबिश देकर व रेड मार रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed