फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of committing fraud of Rs 28 lakh in the name of sending money abroad sent to jail

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of Rs 28 lakh in the name of sending money abroad sent to jail
शाहाबाद। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में विक्रम उर्फ विक्की वासी देहरा जिला पानीपत को गिरफ्तार कर उससे दो लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। मदन लाल वासी स्टेशन माजरी शिकायत दर्ज कर बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए विक्रम उर्फ विक्की, भगत व बलिंद्र से बात की। उन्होंने उसके बेटे को 40 लाख रुपये में विदेश भेजने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने पांच लाख रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में दे देने को कहा। इसके बाद उसने विक्रम द्वारा दिए गये खातों में अलग-अलग किस्तों में 28 लाख 28 हजार रुपये जमा करवा दिए। जून 2024 को आरोपी ने उसके बेटे को चीन व थाईलैंड घुमाकर वापस दिल्ली भेज दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर दो लाख 80 हजार रुपये बरामद कर चार दिन के रिमांड के बाद कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




स्टडी वीजा पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में अंकित सिन्हा व अनिल कुमार निवासी सेक्टर-तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में केशव पुनीत कुमार निवासी जिंदल ग्लोबल सिटी ने बताया कि आरोपी और उसका परिवार उनकी दुकान से राशन लेने आते थे। आरोपियों ने कहा की वो पढा़ई के लिए लड़कों को विदेश भेजते हैं। अभी वो ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवा रहे हैं। उसे भी 22 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। उसके बाद फरवरी 2024 को ओरिजनल पासपोर्ट, मार्कशीट और दो लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। उसके बाद उसे चंडीगढ़ ले जाकर उसका मेडिकल करवाया और ऑस्ट्रेलिया का वीजा उसके फोन पर भेजा और अलग-अलग किस्तों में उससे 12 लाख 26 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद मई 2024 को मुंबई से मेलबर्न की टिकट उसे भेजी। शक के आधार पर टिकट का स्टेटस चैक किया तो टिकट फर्जी निकली तथा उसका ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा, वर्क लैटर, इंश्योरेंस, मेडिकल भी फर्जी निकले। जब उसने इस संबंध उनसे बात की और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed