{"_id":"6736791a76cb025b9c0de874","slug":"accused-of-committing-fraud-of-rs-2220-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-australia-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126886-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 25 लाख रुपये में स्टडी वीजा दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी धर्मबीर निवासी गौचरांद पिहोवा के कब्जे से 35 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक को 16 मई 2023 को दी शिकायत में स्याणा सैदां निवासी महिला ने धर्मबीर, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के दिए चेक को बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया था। बैंक की रिपोर्ट आई तो उसमें चेक बाउंस होने का कारण खाता बंद बताया गया था।
आरोपी को 13.75 लाख रुपये का दिया दूसरा चेक भी बाउंस हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी ने 25 लाख रुपये में महिला व बेटे बलविंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था। आरोपी फरवरी 2023 में शिकायतकर्ता से करीब सात लाख रुपये और कागजात लेकर गया था, मगर उनको ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा था। शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच करते हुए आरोपी धर्मबीर को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।